Delhi YouTuber Namra Qadir Case दिल्ली पुलिस ने एक यूट्यूबर नमरा कादिर को एक बिजनेसमैन काे हनीट्रैप करके उससे 80 लाख रुपए लूटने के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया । साथ उस बिजनेसमैन ने यह भी शिकायत की कि यूट्यूबर ने उसे झूठे रेप के केस में फंसाने की धमकी भी दी थी।
नामरा कादिर और उसके पति मनीष उर्फ विराट बेनीवाल को भी इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया पर वह मामला खुलने के बाद से फरार है।
और नामरा कादिर को सोमवार को करके मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसके लिए पुलिस को 4 दिन की पुलिस रिमांड भी मिल गयी । साथ ही पुलिस उसके पति की बड़े जोर शोर से तलाश कर रही है।
YouTuber Namra Qadir Case आखिर क्या है पूरा मामला
बादशाहपुर के 21 साल के ऐडवर्टाइजिंग फर्म चलाने वाले बिजनेसमैन दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह नमरा कादिर के कॉन्टैक्ट में आया। तब पति बेनीवाल भी उसके साथ था। कादिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर उसका बिजनेस प्रमोट करने के लिए दिनेश से 2 लाख रुपए मांगे।
पर आगे दिनेश ने बताया, ‘कुछ दिन बाद कादिर ने मुझे बताया कि वह मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है। इसके बाद उन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। अगस्त में कादिर और बेनीवाल के साथ मैं क्लब गया, जहां उन्होंने रात को एक रूम बुक किया।
अगली सुबह जब मैं सोकर उठा तो कादिर ने मुझसे सारे बैंक कार्ड और स्मार्ट वॉच मांगे। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह मुझे रेप के झूठे केस में फंसा देगी।‘
फिर दिनेश के मुताबिक उन नामरा और उनके पति विराट ने मिलकर उससे 80 लाख रुपए से ज्यादा की रकम और गिफ्ट आइटम लिए हैं। जब इस बारे में दिनेश ने अपने पिता को बताया तो वे उसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने आए।
YouTuber Namra Qadir Biography
नाम | नमरा कादिर |
जन्म तिथि | 27 जून 2000 |
उम्र | 22 साल |
माता – पिता | कोई जानकारी नहीं |
भाई – बहन | एक बहन अनम कादिर मॉडलिंग का काम करती हैं |
राशि | कर्क राशि |
पति का नाम | मनीष उर्फ विराट बेनीवाल |
धर्म | विवाह से पूर्व इस्लाम |
Hobbies | Dancing, travelling |
Namra Qadir YouTube Channel | यूट्यूब चैनल का नाम नमरा कादिर हैं और इस चैनल के 6.17 लाख सब्सक्राइबर्स हैं |
नमरा कादिर एक भारतीय YouTuber, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। नमरा कादिर का जन्म मंगलवार, 27 जून 2000 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था।
22 साल की नामरा कादिर के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बस उनकी एक बहन अनम कादिर हैं और वो भी नामरा की तरह मॉडलिंग का काम करती हैं। नमरा कादिर की राशि कर्क है।
अगस्त 2017 में, नामरा कादिर को एवी मॉडलिंग यूथ पावर द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में मिस दिल्ली का खिताब दिया गया।
नमरा कादिर धर्म से मुस्लिम हैं पर उन्होंने विराट बेनीवाल नाम के एक हिन्दू यूटूबर से विवाह किया।
मई 2016 में, नमरा कादिर ने नमरा कादिर के नाम से एक YouTube चैनल बनाया, जहाँ वह अपने पति विराट बेनीवाल के साथ मज़ेदार और मनोरंजक वीडियो पोस्ट करती हैं।
चैनल के 600K से अधिक सब्सक्राइबर हैं। मई 2018 में चैनल पर अपलोड किया गया ‘टाइप्स ऑफ गर्ल्स’ शीर्षक वाला उनका पहला YouTube वीडियो 3M से अधिक बार देखा गया।
नमरा कादिरको जनवरी 2019 में 100K से अधिक सब्सक्राइबर के बाद अपना YouTube सिल्वर प्ले बटन प्राप्त हुआ।
नमरा ने YouTube पर कुछ म्यूजिक वीडियो जैसे “हुये बचेन पहली बार हमें राज ये जाना” (2019), “वाह छोरे,” और “नाचुंगी” (2020) में अभिनय किया है।
नमरा कादिर अपने चैनल पर बिजनेस प्रमोट करती थी।
YouTuber Namra Qadir Instagram
नमरा कादिर के इंस्टाग्राम अकाउंट का हैंडल @namra_qadir है। और इस पर उनके 206K followers हैं।
नमरा कादिर के यूट्यूब चैनल के वीडियो लोगों को पसंद भी बहुत रहे थे। पर फिर भी वो पहली बार इसी YouTuber Namra Qadir Case के कारण चर्चा में आयी जब 5 नवंबर 2022 को एक व्यवसायी दिनेश यादव ने उन पर और उनके पति विराट बेनीवाल पर आरोप लगाया कि उन दोनों ने उन्हें ब्लैकमेल करने के बाद लगभग 80 लाख रुपये की उगाही करके फंसाया। उसकी निजी तस्वीरें और फर्जी बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी।
101 Best Love Failure Quotes with Heart-Melting Images ( लव फेल कोट्स )