सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi Wiki

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी (उम्र, पहली फिल्म, परिवार, अवार्ड) (Sushant Singh Rajput Biography in Hindi Wiki, Age, Height, Girlfriend, Family, First Movie List)

Singh Rajput Biography In Hindi Wiki – सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म ‘काई पो छे!’ ने हाल ही में रिलीज़ के 10 साल पूरे किए। इस फिल्म को देखने के बाद उनकी बहन ने एक भावपूर्ण पोस्ट सोशल मीडिया पर किया।

67वें नेशनल अवॉर्ड्स (67th National Film Awards) में सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म एवार्ड दिया गया। फिल्म छिछोरे के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। छिछोरे मूवी आज के समाज में स्टूडेंट लाइफ के टेंशन और डिप्रेशन के कारण आत्महत्या के ऊपर आधारित है। इस मूवी को बहुत ही प्रशंसा मिली है।

सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ दिनों से अपनी विवादस्पद मृत्यु के वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी उनकी उनकी मौत को डिप्रेशन में शिकार एक अभिनेता द्वारा आत्महत्या बताया जाता है कभी इनकी वर्तमान गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की बेवफाई में ठुकराए प्रेमी की आत्महत्या बताया जाता है और कभी इनकी सेकेट्री दिशा सालियान की मौत के बाद उसकी मौत के राज को जानने के कारण हुई हत्या बताया जाता है। पर जो भी कुछ है उसने महाराष्ट्र सरकार को संकट में ला खड़ा किया है। और उनके प्रशंसक लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहें है क्योंकि उनके अनुसार सुशांत कि किसी साजिश के तहत हत्या की गयी है। 

आज सुशांत सिंह की मृत्यु करीब दो महीने भी उनके मौत की गुत्थी वैसे की वैसे ही उलझी हुई है। इसलिए आज हमने सोचा कि ऐसे होनहार अभिनेता के जीवन की साड़ी बातें आपके साथ शेयर की जाएं जैसे उनकी घर, उनकी पढ़ाई , टीवी सीरियल्स में काम, फिल्म में काम और उनके जिंदगी की और भी अनजाने पहलू। सुशांत सिंह राजपूत का फ़िल्मी करियर में उन्होंने शामक डावर के छात्र से लेकर बॉलीवुड के स्टार तक का सफर इतनी जल्दी पूरा कर लिया।

See Also – रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography In Hindi Wiki

See Also – सैयामी खेर का जीवन परिचय | Saiyami Kher Biography In Hindi Wiki

सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी

सुशांत सिंह राजपूत पटना के एक साधारण परिवार में जन्मे थे और उनके बॉलीवुड का स्टार बनने तक का सफर बहुत ही असाधारण है। आज हम यही आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। बिहार के पटना में सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को हुआ. सुशांत के पिता Mr. K.K. Singh सरकारी विभाग में कार्यरत थे. साल 2000 में ही उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया था. सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनकी माँ का तभी देहांत हो गया था जब वे कक्षा 12 में थे।

सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई के मामले में काफी अव्वल विद्यार्थी थे. इंजीनियरिंग किया और कई परिक्षाओं में पास होने के बावजूद उन्होंने फिल्मी जगत को अपना लक्ष्य चुना. मुंबई जाकर उन्होंने बड़े एक्टर बनने का ख्वाब ना सिर्फ देखा बल्कि उसे पूरा भी किया.

पढ़ाई-

राजपूत की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली काॅलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 

सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ साथ थियेटर और टीवी अभिनेता भी हैं। टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके राजपूत को इस सीरीयल की बदौलत काफी लोकप्रियता मिली थी। सुशांत ने फिल्म ‘काई पो चे’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की, जिसके बाद उन्हें एक स्टार के रूप सभी दर्शकों ने अपना लिया।

 करियर-

सुशांत के करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में हुई थी और उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस भी किया है। वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके फ़िल्मी करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।


सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में

  • काय पो चे
  • शुद्ध देसी रोमांस
  • एमएस धोनी  
  • पीके और केदारनाथ 
  • छिछोरे 
  • दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्में { sushant singh rajput ki unreleased movie }

  • राइफलमैन – ( डायरेक्टर – सुशांत सिंह राजपूत )

आपको बता दे सुशांत आख़री फिल्म दिल बेचारा है, जिसमे उनके साथ संजना सांघी नज़र आयी है।  ये फिल्म जुलाई 2020 के तीसरे सप्ताह को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई है। 

सुशांत को फिल्मों के लिए नवाज़े गये अवार्ड और पुरस्कार

  • 2014 – प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड  – बेस्ट मेल डेब्यू – सुशांत सिंह राजपूत 
  • 2014 – स्क्रीन अवार्ड – बेस्ट मेल डेब्यू – सुशांत सिंह राजपूत 
  • 2017 – स्क्रीन अवार्ड – बेस्ट एक्टर, क्रिटिक्स – फिल्म, एम एस धोनी, सुशांत सिंह राजपूत
  • 2017 – इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबोर्न  – बेस्ट एक्टर – सुशांत सिंह राजपूत 

सुशांत से जुड़े कुछ तथ्य जो शायद ही आप जानते होगें


1. वह अपने स्कूल के दिनों के दौरान सबसे अच्छे छात्रों में से एक थे और 2003 में 7 वीं रैंक AIEEE में खड़े हुए थे। अभिनेता ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और यहां तक कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी किया, लेकिन बाद में पढ़ाई की जगह ग्लैमर की दुनिया को चुना।

2. सुशांत पढ़ाई के दिनों में एक जीनियस बालक थे और भौतिकी में नेशनल ओलंपियाड विजेता भी थे।


3. सुशांत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे हैं। सुशांत ने 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं।

3. मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफाॅर्म किया जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और शायद यही कारण है कि वे एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए।

4. उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे हैं।

5. यह अफवाह है कि सुशांत सिंह एक थिएटर ग्रुप ‘एकजूट’ में शामिल हुए थे और वह भी बैरी जॉन के नाटक कक्षाओं में एक छात्र थे।

6. मशहूर टी.वी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहले वे ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल में काम कर चुके हैं।
 
7. पवित्र रिश्ता में निभाए गए अपने किरदार मानव देशमुख से वे घर-घर की पसंद बन गए।

8. वे ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे हैं और ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान उन्हें ‘मोस्ट कंसिस्टेंट परफाॅर्मर’ का टाईटल भी मिल चुका है।

9. अपनी पहली ही फिल्म से सबकी नजर में अपनी जगह बनाने वाले सुशांत का भी जीवन आसान नहीं रहा है। मां बाप की इच्छा के बिना उन्होंने फिल्मों को अपना करियर चुना और आज इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है।

10. फिल्म ‘काय पे चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी। मीतू सिंह राज्य स्तर की किक्रेट खिलाड़ी हैं।

11. सुशांत ने राज – 2 में मोहित सूरी को अस्सिट किया था।

12. एक समय था जब उनके साथ अभिनेत्रियां काम तक नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से थे और उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ इसका उदाहरण है। काफी समय बाद फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।

13. वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारों और टी.वी. की सुर्खियों में रहे हैं। वे अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे वक्त से रिलेशन में हैं और खबरों की मानें तो वे एक साथ लिव-इन में रहते हैं।

14. दोनों लव बर्ड्स की मुलाकात पहली बार ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर ही हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हो गया था।

15. जैसे ही सुशांत फिल्मो में आये उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता से उनका ब्रेकअप हो गया। और फिर कई अभिनेत्रियों से उनका नाम जोड़ा गया जिसमें परिणीति चोपड़ा, कृति सेनोन और रिया चक्रवर्ती प्रमुख हैं।

16. ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच ऐसा गहरा रिश्ता है कि अगर किसी भी फिल्म में सुशांत का किसिंग सीन होता है तो सुशांत यह बात पहले ही अंकिता को बता देते हैं और उनकी हामी होने के बाद ही वे ऐसे सीन को अंजाम देते हैं।

17. अपनी आने वाली फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ को लेकर वे खासा सुर्खियों में हैं। फिल्म के फस्र्ट लुक और ट्रेलर ने पहले से ही बाजार में धूम मचा रखी है और दर्शक सुशांत को इस किरदार में देखकर बेहद खुश हैं।

18. डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी के अनुसार ब्योमकेश बक्शी के किरदार के लिए उनकी पहली पसंद सुशांत सिंह ही थे। सुशांत सिंह फिल्मों में अपने लुक की लेकर बहुत मेहनत करते थे। फिल्म ब्योमकेश बक्शी के सेट पर यूनिट मेंबर ने उनके गेटउप को देख कर उन्हें कोई हेल्पर समझा।

19. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में उनके और अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी के बीच एक लंबा किसिंग सीन फिल्माया गया है जो कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्माए गए ‘रामलीला’ के सीन से भी लंबा है।

20. उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने भारतीय किक्रेटर एम एस धोनी पर बनी बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया है। 

21. सुशांत ने स्वीकार किया कि वह लड़कियों को प्रभावित करने के लिए अपने स्कूल के दिनों में किंग खान की नकल करते थे।

22. सुशांत ने चांद पर, मारे मस्कोविएन( ‘मुस्कोवी के सागर’) नामक क्षेत्र में चंद्र भूमि का एक टुकड़ा खरीदा था। उन्होंने यह इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से संपत्ति खरीदी थी।

23. सुशांत सिंह इस जमीन को वह अक्सर 55 लाख रुपये की अपनी महंगी दूरबीन के माध्यम से इसे देखा करते थे

24. सुशांत सिंह राजपूत ने एक फ्लाइट सिम्युलेटर खरीदा जो आमतौर पर पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए उपयोग किया जाता है। जब उन्होंने इसे ख़रीदा था, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,”#लविंग माय ड्रीम 1/150! ‘ !!” इस सुंदरता को खरीदना (बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ़्लाइट सिम्युलेटर) मेरे 150 सपनों में से सबसे पहला प्यार है;

तो दोस्तों ये है सुशांत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में और उनके जीवन के कुछ अनसुने पहलू और उनके मिलने वाले पुरस्कार और अवार्ड्स की सम्पूर्ण जानकारी। इसमें हमने उनके कॉलेज से फ़िल्मी दुनिया तक का सफर और उनके रहस्यमय मृत्यु तक की सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अब अगर आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अवश्य शेयर करें जिससे वे भी इस बहुमुखी प्रतिभावाले अभिनेता के बारे में और भी ज्यादा जान सकें।

See More – सभी के लिए बहुत खूबसूरत शायरी और कोट्स हिंदी में

See More – अर्नब गोस्वामी का जीवनी बायोग्राफी विकी | Arnab Goswami Biography In Hindi Wiki

See More – Sadhguru Life Education Family and Quotes on Nature Mind Love and Life In Hindi { सद्गुरु का जीवन विकी और उनके कोट्स }

See More – (महिलाओं के लिए कोट्स) women quotes in hindi respect women quotes status sms thoughts Images

See More – Quotes about school life in Hindi with images Shayari Status

See more – I Will Never Disturb You Again Quotes Status In Hindi With Image

See More – Best 101 Shayari for beautiful girl in Hindi खूबसूरती पर शायरियां

See More – Best Emotional Quotes For Life

See Also – Karthi Biography in Hindi Wiki | कार्थी का जीवनी बायोग्राफी विकी

Leave a Comment