Sunil Chhetri biography Hindi | सुनील छेत्री का जीवन बायोग्राफी विकी

Table of Contents

सुनील छेत्री का जीवन बायोग्राफी विकी Sunil Chhetri biography Hindi

Sunil Chhetri biography Hindi – दोस्तों सुनील छेत्री जैसे महान फुटबॉलर के पर्सनल लाइफ या व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के बारे में और उनके जीवन के कुछ अनजाने पहलुओं के बारे में आपको बताने के लिए ही हमने आज का ये पोस्ट लिखा है। तो अगर आप सुनील छेत्री की जीवनी के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं या उनके जीवन से प्रभावित हैं तो आज का पोस्ट पढ़ने में आपको बहुत ही मजा आने वाला है।

सुनील छेत्री एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं। उनका जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके माता-पिता के.बी. छेत्री और सुशीला छेत्री हैं। उन्होंने गंगटोक में बहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस, कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया। सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के पेशेवर फुटबॉलर है, जो एक स्ट्राइकर या विंगर के रूप में खेलता है और इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम दोनों में कप्तान है। सुनील छेत्री स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं और लोग उन्हें कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से भी जाना जाता है।

सुनील छेत्री 112 मैच में राष्ट्रीय गोल के साथ भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए भारत में पहले और पूरे विश्व में दूसरे थान पर हैं ।सुनील छेत्री को एएफसी द्वारा उनके 34 वें जन्मदिन पर ‘एशियाई आइकन’ नामित किया गया था।

सुनील छेत्री की लेटेस्ट न्यूज़ ( Sunil Chhetri Latest News )

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री एक बेटे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने बेटे को जन्म दिया।
  • 30 जून 2021 – राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021में खेल रत्न के लिए सुनील छेत्री नाम की सिफारिश की गई है।
  • 30 जून 2021 – देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए इस बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने करिश्माई और सबसे ज्यादा प्रसिद्द कप्तान सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश की है।
  • 12 जून 2021 – सुनील छेत्री जब कभी निराश होते हैं तो वे फुटबॉल मैदान पर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) के मंत्रमुग्ध कर देने वाले खेल को देखते हैं और साथ ही उन्होंने खुद यह साफ कर दिया कि अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के साथ उसकी तुलना ‘बेवकूफी’ की तरह है।
  • 8 जून 2021 – सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने इस समय एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में सुनील छेत्री ने मेस्सी (Lionel Messi) को पछाड़ दिया है और दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
  • 15 जून 2018 – आज भारतीय फुटबॉल टीम के प्रतिभावान कप्तान सुनील छेत्री 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं।

Sunil Chhetri Lifestyle 2021, Salary, House, Wife, Cars, Biography, Family & Net Worth

Sunil Chhetri Ki Personal Life ( सुनील छेत्री का व्यक्तिगत जीवन )

सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में नेपाली माता पिता के घर में हुआ। उनके पिता के बी छेत्री भारतीय सेना के एक गोर्खा जवान हैं और माँ एक ग्रहणी हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम वंदना छेत्री है।

उनके पिता की सेना में नौकरी के कारण उनका स्थानान्तरण बहुत जल्दी होता था जिससे सुनील छेत्री की स्कूली शिक्षा भारत के कई शहरो में हुई। जिसमें उन्होंने गंगटोक में बहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस, कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल है।

17 साल के आयु में सुनील ने अपना फुटबॉल जीवन दिल्ली शहर में 2001 में शुरू किया। और जल्द ही लोगों ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और मोहन बागान ने समझा और उन्हें शामिल कर लिया। और तभी से सुनील छेत्री के पेशेवर फुटबॉलर जीवन का आरंभ हुआ और फिर उसके बाद वे एक के बाद एक सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ते ही चले गए।

Sunil Chhetri In Hindi Wiki

Sunil Chhetri biography Hindi
Sunil Chhetri biography Hindi Jivani

सुनील छेत्री  का जन्म एवं परिचय (Sunil Chhetri birth date, age, Height, wife name and Net Worth )

पूरा नामसुनील छेत्री
पेशाफुटबॉलर ( इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम दोनों में कप्तान )
पिताके बी छेत्री (भारतीय सेना के एक अधिकारी )
जन्मतिथि3 अगस्त 1984
जन्म स्थानसिकंदराबाद, आन्ध्र प्रदेश
उम्र37 साल 2021 के अनुसार
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मनेपाली 
पॉपुलर सीरीज2007 में उनके कम्बोडिया के विरुद्ध 2 गोलों ने उन्हे मानो जैसे उन्हे एक रात में ही हीरो बाना दिया।
पहली सीरीज 2007 में उनके कम्बोडिया के विरुद्ध
स्कूलगंगटोक में बहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस, कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल
कॉलेजअभी ज्ञात नहीं
शैक्षणिक योग्यता Qualificationअभी ज्ञात नहीं
वेतन SalaryUSD 11,000 प्रति मैच
ऊंचाई1.7 मी / 5 फिट 8 इंच +
आँखों का रंगगहरे भूरे रंग
बालों का रंगकाला
राशिसिंह
भाई / बहनएक बहन
वैवाहिक स्थितिविवाहित
फेसबुकSunil Chhetri Facebook
इंस्टाग्राम@chetri_sunil11
ट्विटर@chetrisunil11
विकिपीडियाSunil Chhetri Wikipedia
यूट्यूबअभी ज्ञात नहीं
ईमेलअभी ज्ञात नहीं
वेबसाईटअभी ज्ञात नहीं
Sunil Chhetri wife / Girlfriend4 दिसंबर 2017 को, सुनील छेत्री ने अपनी लंबे समय की प्रेमिका सोनम भट्टाचार्य से शादी कर ली, जो पूर्व भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं।
Sunil Chhetri net worthइस समय USD 570 हजार ( INR 4.10 करोड़ ) है

सुनील छेत्री का जीवनी बायोग्राफी विकी करियर (Sunil Chhetri biography Hindi Wiki Career )

भारतीय फुटबॉलर और इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री का पेशेवर करियर वास्तव में दिल्ली शहर से 2001 से शुरू हुआ और उनकी प्रतिभा को मोहन बागान ने पहचाना और अपने साथ शामिल कर लिया। यहीं से सुनील छेत्री लगातार आगे ही बढ़ते चले गए। शुरू शुरू में सुनील ने भारतीय टीम के लिए जूनियर ओर सीनियर दोनो श्रेणियों में भी खेला है। वह अभी भी भारतीय टीम के कप्तान है।

अगर हम उनकी यादगार पारी की बात करें तो 2007 में उनके कम्बोडिया के विरुद्ध 2 गोलों ने उन्हे मानो जैसे उन्हे एक रात में ही हीरो बाना दिया। इस समय पूरे विश्व ने उनकी प्रतिभा को देखा और उन्हें सर आंखों पर उठा लिया । एएफसी चॅलेंज कप 2008 में ताजिकिस्तान के विरुद्ध 3 गोल मारकर उन्होने भारत को 27 साल के बाद एशिया कप के लिए प्रवेश दिलाया।

सुनील छेत्री मोहन बगान के बाद फिर वह जेसीटी में चले गए जहां उन्होंने 48 खेलों में 21 गोल किए और इसके बाद सुनील 2010 में मेजर लीग सॉकर के कैनसस सिटी विजार्ड्स के लिए हस्ताक्षर किए, विदेश जाने के लिए भारत के पहले और उपमहाद्वीप के तीसरे खिलाड़ी बने। हालाँकि, सुनील का संयुक्त राज्य अमेरिका का अनुबंध ज्यादा नहीं चला और जल्द ही वे भारत आई-लीग में वापस आ गए , जहाँ उसने चिराग यूनाइटेड और मोहन बागान के लिए खेला।

सुनील छेत्री ने भारत को 2007 नेहरू कप, 2009 नेहरू कप, 2012 नेहरू कप और साथ ही 2011 सैफ चैम्पियनशिप जीतने में मदद की। सुनील ने 2008 एएफसी चैलेंज कप के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे , जिसमें भारत ने टूर्नामेंट जीता और इस तरह 27 वर्षों में अपने पहले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया। सुनील छेत्री का नाम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्लेयर ऑफ़ द ईयर छः बार 2007, 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018–19 में रखा गया है।

सुनील छेत्री अर्जुन पुरस्कार जीत चुके हैं और 2007 में एन डी टी वी इंडिया ने उन्हें प्लेयर ऑफ द एअर का अवॉर्ड भी दिया है और तीन बार वो ऐइफा प्लेयर ऑफ द एअर का अवॉर्ड भी जीत चुके है। ये सब पुरस्कार बताते हैं सुनील छेत्री को एक महान और प्रतिभावान खिलाड़ी सबिता करने के लिए काफी हैं । निश्चीत रूप से सुनील छेत्री भारत का नाम फुटबॉल जगत में आगे ले जा रहे हैं।

सुनील छेत्री वाइफ / गर्लफ्रेंड Sunil Chhetri Wife

सुनील छेत्री की पत्नी सोनम, उनके मेंटर सुब्रोतो भट्टाचार्य की बेटी हैं। सोनम बिज़नस मैनेजमेंट का कोर्स स्कॉटलैंड से पूरा करने के बाद कोलकाता के साल्ट लेक एरिया में अपने 2 होटल चलाती हैं। इसके पहले सोनम कई समय पहले तक उनकी गर्लफ्रेंड रही फिर सोनम और सुनील ने 4 दिसम्बर, 2017 को कोलकाता में शादी कर ली।

सुनील छेत्री के पसंदीदा (Sunil Chhetri biography Hindi Wiki Favorites )

पसंदीदा व्यंजनचॉकलेट, चिकन
अभिनेताअक्षय कुमार
अभिनेत्रीकोंकोना सेन
क्रिकेट खिलाड़ीसचिन तेदुंलकर, विराट कोहली
रंगसफ़ेद
खेलफुटबॉल
गीतकारगुलजार
स्थानगोवा

सुनील छेत्री के पुरस्कार और अवार्ड

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्लेयर ऑफ़ द ईयर2007, 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018–19
अर्जुन अवार्ड ( फुटबॉल )2012
पद्म श्री अवार्ड2019
एआईएफएफ ने खेल रत्न के लिए कप्तान सुनील छेत्री की सिफारिश की2021

Sunil Chhetri biography Hindi Wiki

सुनील छेत्री का जन्म भले ही नेपाली परिवार में हुआ पर उनका परिवार आर्मी और फुटबाल दोनों से सम्बन्ध रखते हैं। उनकी महिला राष्ट्रीय टीम के लिए खेलती हैं। उनके परिवार ने उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। सुनील छेत्री की मेहनत और समर्पण बल पर ही वे आज इस स्थान पर हैं।

Some Lesser Known Facts About Sunil Chhetri

  • उनका जन्म सिकंदराबाद, आन्ध्र प्रदेश में हुआ था।
  • सुनील छेत्री की स्कूल की पढाई कई शहरों गंगटोक के बहाई स्कूल, दार्जिलिंग के बेथानी स्कूल, कोलकाता के लोयोला स्कूल और नई दिल्ली में आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआँ से हुई।
  • सुनील छेत्री ने अक्टूबर 2001 में कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में जब वह कक्षा 12 में थे, तभी मलेशिया में एशियाई स्कूल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के बाद उसी समय उन्होंने पढाई छोड़ दी।
  • 2005 में, सुनील को JCT FC द्वारा साइन किया गया, जहाँ वे एक मूल्यवान खिलाड़ी के रूप में उभरे। उन्होंने आई-लीग के इनॉगरल मैच में सात गोल किए, जिससे उनकी टीम को तीसरा स्थान हासिल करने में मदद मिली।
  • सुनील छेत्री को 2008 में ईस्ट बंगाल एफसी द्वारा साइन किया गया था और चिराग यूनाइटेड के खिलाफ क्लब के लिए अपने पहले मैच में स्कोर किया था, उसी वर्ष उन्होंने क्लब के लिए कुल 14 प्रदर्शन किए और 9 गोल किए।
  • छेत्री 24 मार्च, 2010 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी क्लब कैनसस सिटी विजार्ड्स के लिए हस्ताक्षर किए, इससे वे दक्षिण एशिया के बाहर खेलने वाले तीसरे भारतीय और मेजर लीग सॉकर खेलने वाले पहले भारतीय बने।
  • सुनील 2007 के नेहरू कप में भारत के लिए शीर्ष स्कोरर थे और उन्होंने टीम को 4 गोल के साथ टूर्नामेंट जीतने में मदद की।
  • सुनील 2012 में एएफसी चैलेंज कप योग्यता के लिए राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने।
  • सुनील छेत्री ने 6 बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्लेयर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार जीता।
  • सुनील छेत्री के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है। 2005 से, छेत्री ने भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए 56 गोल किए हैं।

ये थी दोस्तों Sunil Chhetri Biography In Hindi Wiki आपको कैसी लगी ये जरूर बताएं। मेरे ख्याल में सुनील छेत्री की जीवनी या बायोग्राफी से हमें ये पता चलता है कि अगर आपके भीतर किसी प्रकार का टैलेंट है और आप अगर अपनी टैलेंट के पीछे जी जान से लग जाएँ तो आप अपनी मंजिल शीघ्र ही पा लेंगे। सुनील छेत्री के जीवन हम ये भी जान सकते हैं कि आप कैसी भी परिस्थिति में हों अगर आप ठान ले तो आप अपने लक्ष्य को अवश्य ही पा सकेंगे।

सुनील छेत्री का डाइट प्लान Sunil Chhetri’s Diet Plan

एथलीट होने के कारण सुनील को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है ताकि वह सही आकार और ऊर्जा में बने रहें ।

सुनील जागने के बाद अपने दिन की शुरुआत पानी की बोतल से करते हैं। पानी उनके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है और उन्हें हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है।

सुनील छेत्री नाश्ता
चूँकि सुनील एक एथलीट हैं इसलिए उन्हें हैवी नाश्ते की आवश्यकता होती है इसलिए
उनके नाश्ते को 2 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है –

प्रशिक्षण के पहले – इसमें ओटमील के साथ मेवे, उबले अंडे और सुबह का ताजा जूस होता है।

प्रशिक्षण के बाद – एक घंटे की कसरत के बाद, वह भारी नाश्ते का सेवन करता है जिसमें ब्राउन ब्रेड, ब्रोकोली, छोले, सुशी, काले जैतून, टूना मछली और लाल मांस शामिल हैं।

सुनील छेत्री लंच
उनके दोपहर के भोजन में सब्जियों की एक प्लेट और उबली हुई सब्जियां और मछली या चिकन स्टेक होता है, इसके बाद दोपहर के भोजन में फल, कुछ मेवा और एक गिलास ताजा दूध होता है।

सुनील छेत्री डिनर
वह अपना रात का खाना बहुत ही सादा रखते हैं, मूल रोटी, दाल, सब्जियों का एक कटोरा और चिकन / मछली / पनीर। और सोने से पहले वह अपना प्रोटीन शेक का गिलास लेते हैं।

ऐसा नहीं कि सुनील लजीज भोजन का आनंद नहीं लेते हैं। जब वो पूरे हफ्ते इतना कड़ा परहेज करते हैं तो सप्तांहत में अपने को थोड़ी छूट भी देते हैं।

हमारी तरह ही, वह स्पेगेटी कार्बनारा या अच्छी बिरयानी का आनंद लेते हैं और सप्ताहांत में वह अपने पसंदीदा पिज्जा या बर्गर लेते हैं। और उनकी पसंदीदा डिश, उनकी मां द्वारा बनाई गई मटन करी को नहीं भूलना चाहिए।

सुनील छेत्री का वर्कआउट रूटीन Sunil Chhetri’s Workout Routine

सुनील छेत्री एक फुटबॉलर हैं जिसके तौर पर उन्हें हर मैच में करीब 90 मिनट मैदान में गुजारने पड़ते हैं इस पूरी अवधि के दौरान उन्हें अपनी फिटनेस और ऊर्जा बनाए रखने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। जिसके लिए जरुरी है कि वह फिटनेस के स्तर को बनाए रखने के लिए हर दिन जिम में समय बिताए। वजन उठाने के अलावा, उन्हें साइकिल चलाना भी पसंद है, जिससे उनके पैरों को बेहतर आकार में रखने में मदद मिली है और उनकी सहनशक्ति में भी वृद्धि हुई है।

सुनील छेत्री के शब्दों में उनका डाइट प्लान “स्वच्छ खाएं, अपने दिन में किसी न किसी प्रकार की गतिविधि को शामिल करें, हाइड्रेट करें और कभी भी आराम के लिए समझौता न करें।”

FAQ –

Q – How much does Sunil Chhetri earn per month सुनील छेत्री प्रति माह कितना कमाते हैं?

Ans – सुनील की लक्ष्य के प्रति उनकी उल्लेखनीय सटीकता ने उन्हें लगभग 11000 डॉलर प्रति मैच (INR 8 लाख प्रति मैच) का वेतन तक पहुंचा दिया है।

Q – What is the net worth of Sunil Chhetri सुनील छेत्री की कुल संपत्ति क्या है?

Ans – सुनील छेत्री कुल संपत्ति इस समय USD 570 हजार ( INR 4.10 करोड़ ) है।

Q – What is the height of Sunil Chetri सुनील छेत्री की हाइट कितनी है?

Ans – सुनील छेत्री की हाइट 1.7 m है।

Q –Is Sunil Chhetri better than Messi क्या सुनील छेत्री मेसी से बेहतर हैं?

Ans – सुनील छेत्री (74 गोल) करके वर्तमान समय में अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Q – What is the rank of Sunil Chhetri in football फुटबॉल में सुनील छेत्री का रैंक क्या है?

Ans – कुल मिलाकर सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉलरों की सूची में छेत्री 11वें स्थान पर हैं।

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment