नोरा फतेही की जीवनी | Nora fatehi ki Jivani In Hindi-Nora Fatehi Biography

Table of Contents

नोरा फतेही की जीवनी (उम्र, पहली फिल्म, परिवार, अवार्ड) (Nora fatehi ki Jivani In Hindi-Nora Fatehi Biography Wiki, Caste, Age, Height, Boyfriend, Family, First Movie List, Mother)

Nora fatehi ki Jivani In Hindi – Nora Fatehi Biography – पहले बैली डांसिंग के लिए मशहूर नोरा फतेही ने आज कल काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है उनके स्ट्रीट डांसर फिल्म के “गर्मी” सांग ने यूट्यूब में काफी तहलका मचा दिया है। उसे अब तक करीब 328 मिलियन लोग देख चुके हैं। नोरा फतेही हिंदी के आलावा तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फ़िल्म Roar: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरवन में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने टेंपर, बाहुबली: द बिगनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर करके तेलुगु सिनेमा में बम्पर लोकप्रियता हासिल की और कुछ मलयालम फिल्मों, डबल बैरल और कयाकमुल कोचुन्नी में भी अभिनय किया है।

नोरा फतेही का बॉलीवुड में आगमन 2015 में, वह रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी के रूप में हुआ था हालाँकि उन्हें 84 वें दिन से बाहर कर दिया गया था। । फिर 2016 में, उन्होंने रियलिटी टेलीविजन डांस शो झलक दिखला जा में भाग लिया। उसके बाद नोरा फतेही बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते में दिखाई दीं, जिसमें उन्हें “दिलबर” गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में देखा गया, जिसने रिलीज़ होने के पहले 24 घंटों में YouTube पर 20 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे।

नोरा फतेही लेटेस्ट न्यूज़ ( Nora Fatehi latest news )

  1. टी-सीरीज़, जो अब क्रैक फिल्म का निर्माण कर रही है, ने विद्युत जामवाल की एक्सट्रीम स्पोर्ट्स फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की जगह नोरा फतेही को ले लिया है, सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है और इस फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ साथ अर्जुन रामपाल भी हैं।
  2. नोरा फतेही द्वारा दावा किया कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें एक घर देने का वादा किया था, तभी सुकेश ने खुलासा किया कि उन्होंने मोरक्को में नोरा फतेही के घर के लिए एक बड़ी राशि का भुगतान किया। इस बात से उनकी काफी किरकिरी हुई।
  3. हाल ही में 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया के नाम एक चिट्ठी लिखी जिसमें उसने नोरा फतेही पर कई गंभीर आरोप लगाये। सुकेश के अनुसार वह और जैकलीन एक रिश्ते में थे पर नोरा फतेही इससे जलती थीं। इसलिये नोरा फतेही लगातार यह कोशिश करती थीं कि उनका और जैकलीन का अलगाव हो जाये और इसके लिए वह उसे दिन में 10 बार कॉल करती थी।
नोरा फतेही की जीवनी |Nora fatehi ki Jivani In Hindi-Nora Fatehi Biography
नोरा फतेही की जीवनी |Nora fatehi ki Jivani In Hindi-Nora Fatehi Biography

Nora fatehi Biography In Hindi Wiki

नोरा फतेही का जन्म एवं परिचय (Nora fatehi birth date, age father name and )

पूरा नामनोरा फतेही
पेशाडांसर, अभिनेत्री एवं मॉडल
पिताअभी ज्ञात नहीं
जन्मतिथि6 फरवरी 1992
जन्म स्थानकनाडा
उम्र28 वर्ष
राष्ट्रीयताकनाडा
धर्मइस्लाम
पॉपुलर फिल्मसत्यमेव जयते
पहली फिल्मMalayalam Film: Double Barrel (2015)
पहली बॉलीवुड फिल्मRoar: Tigers of the Sundarbans (2014)
ऊंचाई168 सेमी / 5 फिट 6 इंच + ( Nora Fatehi height in feet )
आँखों का रंगगाढ़ा भूरा
बालों का रंगकाला
राशिकुम्भ
शिक्षावेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो तथा यॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
फेसबुक@norafatehi 
इंस्टाग्रामnorafatehi
ट्विटर@noraxfatehi
विकिपीडियाNora fatehi Biography – Wikipedia
यूट्यूबNora Fatehi
ईमेलnaura_fathi@msn.com
वेबसाईटअभी ज्ञात नहीं
Nora fatehi husband / Boyfriendवह मॉडल-एक्टर अंगद बेदी को डेट कर रही हैं, जो एक्टर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। उससे पहले नोरा के एक्स बॉयफ्रेंड वरिंदर घुमन ( बॉडीबिल्डर ) और उससे पहले के एक्स बॉयफ्रेंड प्रिंस नरूला जो कि एक टीवी एक्टर हैं।
Nora fatehi net worth 2020इस समय USD 1.5 मिलियन या INR 12 करोड़ है

नोरा फतेही की पर्सनल लाइफ (Nora fatehi Biography Personal )

वैसे तो नोरा फ़तेही एक मोरक्को परिवार से आती है, जो कि कनाडा में पैदा हुई और पली-बढ़ी हैं। और नोरा फ़तेही की माँ तीसरी पीढ़ी की भारतीय है। नोरा अंग्रेजी, हिंदी, अरबी और फ्रेंच भाषा में बहुत अच्छी तरह से पारंगत है। नोरा का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम उमर फतेही है ।

नोरा फतेही की शिक्षा वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल,टोरंटो तथा और कॉलेज की पढाई यॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो में हुई है पर उन्होंने कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ दी और अपने पैशन मॉडलिंग और एक्टिंग की मदद से अपने एक्टिंग करियर को बढ़ने के लिए कनाडा से मुंबई आ गयी।

नोरा फ़तेही के इतना ज्यादा पॉपुलर होने के बाद भी उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है यहां तक कि उनके पिता के नाम और व्यवसाय के बारे में भी कोई ख़ास जानकारी नहीं और माँ तीन पीढी पहले भारत से जा कर कनाडा में बस गयी थी। उनका एक भाई भी है जिसका नाम उमर फ़तेही हैं उनकी कोई बहन है या नहीं इसके बारे में भी जानकारी नहीं है।

नोरा फतेही की जीवनी बायोग्राफी विकी करियर (Nora fatehi Biography In Hindi Wiki Career )

See More – Romantic Quotes | Quotes | Love Quotes | Short Romantic Quotes

कनाडा से नोरा फतेही सिर्फ 5000 रुपए लेकर भारत आई और कुछ फिल्मों में रोल पाने में कामयाब भी हुई। उनके काम की तारीफ भी हुई पर लोगों में उनकी पॉपुलर्टी बिग बॉस 9 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश किया और फिर उसी वर्ष झलक दिखलाजा में अपने डांसिंग टैलेंट से लोगों को परिचित कराया। उसके बाद नोरा फतेही के नाम का डंका बॉलीवुड में बजने लगा।

फतेही ने 2014 में बॉलीवुड की फ़िल्म रोर : टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरवन में दिखाई से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उसके बाद 2015 में तेलुगु में उन्होंने पहली फिल्म टेम्पर में एक आइटम नंबर के लिए साइन किया गया। उसके बाद में फतेही बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी बड़े बैनर की फिल्मों के लिए आइटम नंबर में दिखाई दी

उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और महेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म मिस्टर एक्स में एक विशेष भूमिका निभाई है जिसमें उनके साथी इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी हैं । नोरा फतेही ने माई बर्थडे सॉन्ग में संजय सूरी के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में अभिनय किया है। नोरा फतेही ने रिकॉर्ड लेबल टी-सीरीज़ के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए इसके बाद वह 2020 की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में दिखाई दीं। जिसने उन्हें यूट्यूब में बहुत ही ज्यादा पब्लिसिटी दिला दी।

नोरा फतेही के पसंदीदा ( Nora fatehi Biography In Hindi Wiki Favorites )

पसंदीदा व्यंजनस्पेगेटी Bolognese ( नॉनवेज )
अभिनेताअमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, राजकुमार राव
बॉलीवुड फिल्मबॉलीवुड- क्वीन, देवदास, पिंक, कपूर एंड संस
अभिनेत्रीदीपिका पादुकोने
टाइम पासयात्रा और पढ़ना
रंगकाला, लाल और सफ़ेद
खेलक्रिकेट, बाइकिंग और रेसिंग
स्थानदुबई

नोरा फतेही की मूवीज Nora fatehi Movies List in Hindi

2020: Street Dancer 3D
2019: Batla House
2019: मरजावां
2019: भारत
2018: स्त्री
2018: क्रेज़्ज़ी कुक्कड़
2018: koyamkulam
2015: बाहुबली : द बिगिनिंग
2015: डबल बैरल
2014: Roar : The tigers of the Sundarbans

Nora fatehi ki Jivani In Hindi-Nora Fatehi Biography Wiki

Some Lesser Known Facts About Nora fatehi

  • नोरा फतेही अपना भाग्य आजमाने के लिए कनाडा से सिर्फ 5 हजार रूपए लेकर भारत आई ​थीं।
  • बिग बॉस -9 से लोग नोरा फतेही को जानने लगे और उस साल झलक दिखला जा से नोरा ने अपने डांस का लोहा भी मनवा लिया।
  • नोरा फतेही चार भाषाएँ, इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी अच्छे से बोल सकती हैं।
  • नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर या मॉडल या एक्ट्रेस ही नहीं हैं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं।
  • नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पटानी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं।
  • नोरा का फेवरेट गेम क्रिकेट हैं और वो सचिन की फैन हैं और युवराज सिंह की दोस्त हैं।
  • नोरा ने हालाँकि कॉलेज की पढाई टोरंटो तथा यॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो से की पर उनकी ये पढाई कभी पूरी नहीं हुई और उन्होंने कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ दी।
  • नोरा फतेही ने हालाँकि 2014 में रोर फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी पर उनकी ये फिल्म नहीं चली फिर भी अगले वर्ष उनकी झोली में आठ फिल्में थीं।

FAQ –

Q – नोरा फतेही कितना चार्ज करती हैं ?

Ans – नोरा फतेही एक गाने के लिए कम से कम 40 लाख रुपये लेती हैं और आज नोरा एक विज्ञापन करने के लिए 5 लाख रुपये लेती हैं।

Q – क्या नोरा फतेही पाकिस्तानी हैं या नोरा फतेही कहां से हैं ?

Ans – नोरा फ़तेही एक मोरक्को परिवार से आती है, जो कि कनाडा में पैदा हुई और पली-बढ़ी हैं।

Q – नोरा फतेही के हस्बैंड या बॉयफ्रेंड कौन हैं ?

Ans – नोरा फतेही अविवाहित हैं और उनके बॉयफ्रैंड मॉडल-एक्टर अंगद बेदी हैं

Q – नोरा फतेही के माता पिता का नाम क्या है ?

Ans – नोरा फतेही के माता पिता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Q – नोरा फतेही की राष्ट्रीयता क्या है?

Ans – नोरा फतेही की राष्ट्रीयता कनाडा की है।

See Also – Best Emotional Quotes For Life

See also – Best 101 Shayari for beautiful girl in Hindi खूबसूरती पर शायरियां

Leave a Comment