Kiran Dembla : किरण डेंबला की कहानी किसी को भी मोटीवेट कर सकती है। वो सामान्य शादी शुदा महिला से फिटनेस ट्रेनर बनकर कई स्टार्स जैसे तापसी पन्नू, प्रकाश राज, एस.एस.राजामौली और अनुष्का रेड्डी को किया ट्रेन।
किरण डेंबला की कहानी भी लगभग ‘सांड की आँख’ जैसी फ़िल्मी है और लोगों को प्रेरणा देने वाली है बस यहां उन्हें अपने पति का साथ भी मिल गया। एक वक्त था, जब वे आम जिंदगी जी रही थीं। उस वक्त हाउसवाइफ के तौर पर घर में सबको संभालने वाली किरण को भी नहीं मालूम था कि एक दिन आगे चलकर जिंदगी में वे इतना नाम कमाएंगी और बड़ा नाम बनेंगी।
इस समय 48 साल की किरण डेंबला एक फिटनेस कोच होने के साथ साथ डीजे और एक अच्छी सिंगर भी हैं। किरण ने अपनी परेशानियों को मात देकर जिंदगी ही बदल डाली।
आगरा की मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुई किरण डेंबला
किरण डेंबला का जन्म साल 1974 के 10 नवंबर को आगरा की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। 23 साल की उम्र में किरण की शादी हो गई। और फिर सामान्य लड़की की तरह सब कुछ बदल गया उन्हें गाने का बेहद शौक था लेकिन ससुराल वालों को इस बात से परेशानी थी, तो उन्होंने गाना छोड़ दिया। उनके पति की विप्रो में अच्छी जॉब थी तो वे पति काफी समय विदेशों में भी रहीं। पर हर समय उन्हें कुछ नाम बनाने जज्बा उन्हें बहुत दूर तक ले आया।
ब्रेन में क्लॉटिंग के बाद तेजी से बढ़ने लगा था वजन
दूसरे बच्चे के उनकी तबीयत खराब हो गई। जांच में पता चला कि ब्रेन में क्लॉटिंग हो गई है। एक दिन मेरी मेरे बहुत ज्यादा सोचने की वजह से ये प्रॉब्लम हुई। इलाज के दौरान भी मैंने बहुत कुछ झेला। दवाइयों के ओवरडोज की वजह से दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगी। मेरा वजन भी बड़ी तेजी से बढ़ने लगा।
पति की सलाह से घर पर बच्चों को संगीत भी सिखाया
बढ़ता वजन बनने लगा था परेशानी और डिप्रेशन से समस्या और भी गंभीर हो गयी फिर पति की सलाह से घर पर ही बच्चों को भी संगीत सिखाना शुरू किया । लेकिन बाद में वजन और बढ़ने की वजह से किरण ने साल 2007 में स्विमिंग और योगा क्लासेज ज्वाइन की, लेकिन ज्यादा दिन वहां गई नहीं।
पैसे की कमी की वजह से पर्सनल ट्रेनर नहीं रख सकीं
किरण के अनुसार ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण वे पर्सनल ट्रेनर नहीं रख पाती थी। लेकिन मैंने बेसिक वर्कआउट करना शुरू किया। इस तरह मैंने जिम जाकर सात से आठ महीने में 28 किलो वजन कम कर लिया।
साउथ स्टार राम चरण ने बनाया सेलेब ट्रेनर
सेलेब्स की ट्रेनर बनने को लेकर किरण ने बताया कि एक दिन उनकी मुलाकात साउथ स्टार राम चरण से हुई। किरण की बॉडी देखकर वे इतने इंप्रेस हुए, कि उन्होंने अपनी वाइफ उपासना के लिए किरण को फिटनेस ट्रेनर हायर किया। बस इसके बाद किरण ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने तापसी पन्नू, प्रकाश राज, एस.एस.राजामौली और अनुष्का रेड्डी तक को ट्रेन किया।
किरण डेंबला ने 2013 में चैंपियनशिप में लिया हिस्सा
किरण डेंबला 2013 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुकी हैं और इस चैंपियनशिप में छठा स्थान भी प्राप्त कर चुकी हैं। पर इस चैंपियनशिप में उन्हें बिकिनी पहनना था । जिसके लिए पति को मनाना टेढ़ी खीर साबित हुआ पर आखिरकार वे मान गए और कड़ी मेहनत के बाद भी उन्हें इस चैंपियनशिप में छठा स्थान भी मिला।
किरण डेंबला बायोग्राफी | Kiran Dembla Biography
पूरा नाम | किरण डेंबला |
पेशा | फिटनेस कोच |
पिता | कृष्णन |
जन्मतिथि | 10 नवंबर, 1974 |
जन्म स्थान | आगरा, उत्तर प्रदेश , भारत |
उम्र | 48 वर्ष |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | अभी ज्ञात नहीं |
ऊंचाई | अभी ज्ञात नहीं |
राशि | वृषभ ( Taurus ) |
शिक्षा | अभी ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित, 1997 में एक आईटी पेशेवर अजीत डेंबला से शादी |
Kiran Dembla Facebook फेसबुक | अभी ज्ञात नहीं |
Kiran Dembla Instagram इंस्टाग्राम | kirandembla ( 153K followers ) |
Kiran Dembla Twitter ट्विटर | @KiranDembla |
Kiran Dembla Wikipedia विकिपीडिया | अभी ज्ञात नहीं |
Kiran Dembla Youtube | @kirandembla6575 |
Kiran Dembla Husband / Boyfriend | किरण डेंबला के पति का नाम अजीत डेंबला और वो विप्रो कंपनी में एक आईटी प्रोफेशनल हैं। |
Kiran Dembla Net Worth | अभी ज्ञात नहीं |
See Also – शिखर धवन और आयशा मुखर्जी तलाक – एक जादूई प्रेम कहानी का अंत | Ayesha Mukherjee Biography In Hindi
See More – सामन्था अक्किनेनी का जीवनी बायोग्राफी विकी | Samantha Akkineni Biography In Hindi Wiki
See Also – रश्मिका मंदाना का जीवन बायोग्राफी विकी | Rashmika Mandanna Biography In Hindi Wiki
See Also – एरिका फर्नांडीस की जीवनी बायोग्राफी विकी | Erica Fernandes Biography In Hindi Wiki
See Also – शिल्पा शुक्ला का जीवनी बायोग्राफी विकी | Shilpa Shukla Biography In Hindi Wiki
See Also – Best Marriage Anniversary Quotes in Hindi | Shadi Ki Salgirah Ke Liye Shayari
See Also – मनिका बत्रा का जीवनी बायोग्राफी विकी | Manika Batra Biography In Hindi Wiki
See Also – Top 5 Upcoming Bollywood Web Series Hindi धमाकेदार आने वाली वेब सीरीज और मूवी