अन्नू कपूर की जीवनी, परिवार करियर, हेल्थ न्यूज़ ( Annu kapoor biography career latest news )

Annu kapoor biography In Hindi – अन्नू कपूर भारत के एक जाने माने अभिनेता, गायक, निर्देशक, रेडियो डिस्क जॉकी और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। इन्होने सौ से अधिक फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में काम किया है। और अन्नु कपूर का फ़िल्मी सफर करीब 40 वर्षो से ज्यादा का ही रहा।

अभिनय के साथ साथ अन्नू कपूर सुहाना सफर नाम के एक रेडियो शो को भी होस्ट करते हैं, जो 92.7 बिग एफएम पर प्रसारित होता है। साथ ही उन्हें अपने अभिनय के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक फिल्मफेयर पुरस्कार और दो भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

अन्नू कपूर की लेटेस्ट खबरें ( annu kapoor latest news )

  • अन्नू कपूर अपनी आगामी फिल्म में एक भारतीय राजनेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए दी।
  • अभी अभी अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को सीने में दर्द के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर आ रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालाँकि इसकी अभी डॉक्टरों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डॉक्टर ने बताया कि अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर है. डॉक्टर उनकी देखरेख में लगे हुए हैं और उनकी सेहत में फिलहाल सुधार है।

अन्नू कपूर का भोपाल से मुंबई तक का सफर

अन्नू कपूर का जन्म इतवारा, भोपाल, भोपाल राज्य में 20 फरवरी 1956 को एक ब्राह्मण के घर पर हुआ। उनके पिता मदनलाल, एक पंजाबी पिता पेशावर और माँ कमल, एक बंगाली ब्राह्मण थीं।

उनके पिता एक घुमन्तु पारसी थिएटर कंपनी के मालिक थे, जो शहरों और कस्बों में प्रदर्शन करती थी, जबकि उनकी माँ एक उर्दू शिक्षिका और एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका थीं।

उनके दादा कृपा राम कपूर ब्रिटिश सेना में एक डॉक्टर थे और उनके परदादा लाला गंगा राम कपूर, एक क्रांतिकारी थे, जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मार दिया गया था।

अपने घर की खराब आर्थिक परिस्थितियों के कारण उन्हें माध्यमिक शिक्षा के बाद स्कूल छोड़ कर अपने पिता की थिएटर कंपनी ज्वाइन करनी पड़ी।

इसके बाद वो एक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में शामिल हो गए उसके बाद 1981 में, उन्होंने बॉम्बे में एक रुका हुआ फ़ैसला नाटक में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनकी प्रतिभा को फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल ने पहचान लिया और उन्हें 1983 में फिल्म मंडी के लिए साइन किया। उसके बाद अन्नू कपूर ने पीछे पलट के नहीं देखा।

व्यक्तिगत जीवन

अन्नू कपूर के दो भाई और एक बहन है। जिसमें बहन सीमा कपूर जो कि खुद एक निर्माता और अभिनेता हैं, की शादी अभिनेता ओम पुरी से हुई थी। उनके बड़े भाई रंजीत एक निर्देशक और पटकथा लेखक हैं जबकि छोटे भाई, निखिल एक लेखक और गीतकार हैं।

अन्नू कपूर से तीन बार शादी की पर उनकी पत्नी सिर्फ दो ही है उन्होंने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से ही दो बार शादी की। उनकी पत्नी अनुपमा से चार बच्चे हैं जिसमें तीन बेटे- कवन, माहिर और इवान- और एक बेटी, अराधिता हैं। उनकी पत्नी अनुपमा जन्म से अमेरिकी । और अन्नू कपूर ने 2008 में अपनी पहली पत्नी अनुपमा से दोबारा शादी की।

वास्तव में अन्नू कपूर का वास्तविक नाम अनिल कपूर है पर फिल्म तेज़ाब के समय नाम की वजह से दोनों अनिल कपूर के चेक बदल गए जिससे इस तरह की गलती भविष्य में न हो इसलिए उन्होंने ने अपना नाम बदलकर अन्नू कपूर रख लिया।

अन्नू कपूर के पुरस्कार / अवार्ड्स

वर्षपुरस्कारश्रेणी
1994वी. शांताराम पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ निर्देशक (अभय )
1994राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म
2003ITA अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ एंकर ( अंताक्षरी )
2004ITA अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ एंकर ( अंताक्षरी )
2013अप्सरा अवार्ड्स बेस्ट एक्टर इन ए कॉमिक रोल ( विक्की डोनर )
2013IIFA पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ( विक्की डोनर )
2013फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ( विक्की डोनर )
2013राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ( विक्की डोनर )
2013स्क्रीन अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता ( विक्की डोनर )
2013टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ( विक्की डोनर )
2018इंडियन टेलीविज़न एकेडमी अवार्ड्सबेस्ट एक्टर ( होम )

अन्नू कपूर के बारे में कुछ अनसुने पहलू

  1. आर्थिक तंगी की वजह से अन्नू कपूर को अपने बचपन के कुछ दिन चाय की दुकान पर काम करके भी गुजारना पड़ा।
  2. अन्नू कपूर को ज्यादातर फिल्म स्टार्स के जन्मदिन और तारीखें मुँह जबानी याद हैं।
  3. 1983 में अन्नू कपूर ने श्याम बेनेगल की फिल्म मंडी से अपने फ़िल्मी सफर की शुरआत की।

Image Credit – Wikipedia

See Also – Eksha Hangma Subba Biography hindi – Boxer, Biker, Policewoman, Supermodel & a Inspiration to Millions इक्षा हंगमा सुब्बा की कहानी

See More – अर्नब गोस्वामी का जीवनी बायोग्राफी विकी | Arnab Goswami Biography In Hindi Wiki

See More – Sadhguru Life Education Family and Quotes on Nature Mind Love and Life In Hindi { सद्गुरु का जीवन विकी और उनके कोट्स }

See More – (महिलाओं के लिए कोट्स) women quotes in hindi respect women quotes status sms thoughts Images

See More – Quotes about school life in Hindi with images Shayari Status

See more – I Will Never Disturb You Again Quotes Status In Hindi With Image

See More – Best 101 Shayari for beautiful girl in Hindi खूबसूरती पर शायरियां

See More – Best Emotional Quotes For Life

See Also – Chia seeds ke fayde aur nuksan in hindi सुपरफूड चिया सीड्स के फायदे और नुकसान हिंदी में

See Also – मनिका बत्रा का जीवनी बायोग्राफी विकी | Manika Batra Biography In Hindi Wiki

Leave a Comment